गुरुवार, 24 मई 2012

ग्रीष्मावकाश कार्य कक्षा- सातवीं




          
                         ग्रीष्मावकाश कार्य  कक्षा- सातवीं विषय- हिंदी
१ मुंशी ‘प्रेमचंद’ की कहानी ‘पंचपरमेश्वर’ पढ़ें और उसे संवाद शैली में लिखें | इस नाटक में आपको   किन-किन चीजों की आवश्यकता होगी लिखें |   
२ हिंदी के समाचार पत्र अथवा पत्रिका में से पाँच कविताएँ और पांच कहानियाँ काट कर फाइल में
  चिपकाएँ और पाँच-पाँच प्रश्न बना कर उत्तर लिखें |
३ अपने आस-पास नजर आने वाले किन्ही पाँच वृक्षों के नाम लिखें |
४ विभिन्न प्रकार के पत्ते सुखा कर उन पर चित्रकारी करें| फिर उनके ग्रीटिंगकार्ड बना कर अपने मित्रों
   को दें |  
५ ‘स्टार प्लस’ पर रविवार प्रातः ग्यारह बजे ‘सत्यमेवजयते’ कार्यक्रम के किन्हीं दो कार्यक्रमों का वर्णन
   अपने शब्दों में लिखें |
६  भारतीय महीनों (देसी महीनों )का कैलेंडर विभिन्न त्योहारों को दर्शाते हुए बनाए |            
७ छुट्टियों में आप कहाँ-कहाँ गए? (डायरी लिखें)
८ मुंशी ‘प्रेमचंद’ और ‘महादेवी वर्मा’ की कोई पाँच कहानियाँ पढ़ें |                        

           

ग्रीष्मावकाश कार्य -आठवीं

                                ग्रीष्मावकाश कार्य कक्षा- आठवीं विषय- हिंदी                                                                    १ दस सूक्तियों का संकलन करें |
     २ ‘साक्षरता’ अथवा ‘बेटी बचाओ’ पर दो स्लोगन लिखें |
     ३ हिंदी के समाचार पत्र अथवा पत्रिका में से पाँच कविताएँ और पांच कहानियाँ काट कर फाइल में                चिपकाएँ   और पाँच-पाँच प्रश्न बना कर उत्तर लिखें |
     ४ ‘नदियों में बढ़ता प्रदूषण’ (चित्र सहित अभिलेख ) नेट पर देखें |
     ५ ‘स्टार प्लस’ पर रविवार प्रातः ग्यारह बजे ‘सत्यमेवजयते’ कार्यक्रम के किन्हीं दो कार्यक्रमों का  वर्णन   अपने शब्दों में लिखें |
 ६ ‘प्रकृति’ और ‘शरीर के अंगों’ के पर्यायवाची शब्द (चित्र बना कर) किन्ही दस शब्दों के फ्लैश कार्ड बनाएँ |
 ७ छुट्टियों में आप कहाँ गए? (चित्र सहित १०० शब्दों) में लिखें | ८ एक शब्दकोश बनाएँ ( कोई पचास शब्द)
        कार्य सफ़ाई से फाइल में करें |