मंगलवार, 29 मई 2012
गुरुवार, 24 मई 2012
ग्रीष्मावकाश कार्य कक्षा- सातवीं
ग्रीष्मावकाश कार्य -आठवीं
२ ‘साक्षरता’ अथवा ‘बेटी बचाओ’ पर दो स्लोगन लिखें |
३ हिंदी के समाचार पत्र अथवा पत्रिका में से पाँच कविताएँ और पांच कहानियाँ काट कर फाइल में चिपकाएँ और पाँच-पाँच प्रश्न बना कर उत्तर लिखें |
४ ‘नदियों में बढ़ता प्रदूषण’ (चित्र सहित अभिलेख ) नेट पर देखें |
५ ‘स्टार प्लस’ पर रविवार प्रातः ग्यारह बजे ‘सत्यमेवजयते’ कार्यक्रम के किन्हीं दो कार्यक्रमों का वर्णन अपने शब्दों में लिखें |
६ ‘प्रकृति’ और ‘शरीर के अंगों’ के पर्यायवाची शब्द (चित्र बना कर) किन्ही दस शब्दों के फ्लैश कार्ड बनाएँ |
७ छुट्टियों में आप कहाँ गए? (चित्र सहित १०० शब्दों) में लिखें | ८ एक शब्दकोश बनाएँ ( कोई पचास शब्द)
कार्य सफ़ाई से फाइल में करें |
सोमवार, 16 अप्रैल 2012
पाठ्यक्रम - कक्षा - सातवीं
पाठ्यपुस्तक - ज्ञान-सागर , अभ्यास -सागर
अनुस्वार,अनुनासिक,विपरीत शब्द ,वचन .लिंग ,उपसर्ग-प्रत्यय ,मुहावरे |
गुरुवार, 19 मई 2011
' र ' के विभिन्न रूप
1 र व्यंजन -- रात, राम, रस्सी, हमारा ।
२ जब 'र' स्वर रहित होता है ( इसे रेफ भी कहते हैं) तो ये अगले वर्ण के सिर पर लग जाता है।
आर्य,सूर्य,कर्म, शर्म आदि
३ 'र' से पूर्व जब कोई भी स्वर रहित व्यंजन होता है तो यह उसके पैरों में लगता है। जैसे - प्रकाश,
क्रम , चक्र , दरिद्र, ग्राम।
४ गोलाई वाले वर्णों ट , के साथ 'र' का मेल होने पर 'र' उनके नीचे लगता है।
ट्रेन , ड्रामा , ड्रम , ट्रेक्टर आदि
५ श + र= श्र , श्री ,श्रवण , श्रम।
है/ हैं
है-- एक वचन - वह लड़का इस घर में रहता है।
हैं-- बहु वचन - माता जी भोजन बना रहीं हैं। बच्चे बाग़ में खेल रहे हैं।
आप कहाँ जा रहें हैं?
परसर्ग में /मैं उत्तम पुरुष सर्वनाम
में -कारक अधिकरण - आँगन में चारपाई बिछा दो।
मैं- मैं दूसरी कक्षा में पढता हूँ।
सोमवार, 2 मई 2011
वर्ण माला
वर्ण - माला
स्वर
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए , ऐ, ओ औ
व्यंजन
क, ख, ग ,घ ,ङ
च, छ, ज, झ, ञ
ट , ठ , ड, ढ , ण
त, थ, द, ध, न
प, फ, ब, भ, म
य, र, ल, व,
श, ष, स, ह,
क्ष , त्र , ज्ञ
अयोगवाह अं अ:
अन्य ड़ ढ़ फ़ ज़ ग़