गुरुवार, 24 मई 2012

ग्रीष्मावकाश कार्य कक्षा- सातवीं




          
                         ग्रीष्मावकाश कार्य  कक्षा- सातवीं विषय- हिंदी
१ मुंशी ‘प्रेमचंद’ की कहानी ‘पंचपरमेश्वर’ पढ़ें और उसे संवाद शैली में लिखें | इस नाटक में आपको   किन-किन चीजों की आवश्यकता होगी लिखें |   
२ हिंदी के समाचार पत्र अथवा पत्रिका में से पाँच कविताएँ और पांच कहानियाँ काट कर फाइल में
  चिपकाएँ और पाँच-पाँच प्रश्न बना कर उत्तर लिखें |
३ अपने आस-पास नजर आने वाले किन्ही पाँच वृक्षों के नाम लिखें |
४ विभिन्न प्रकार के पत्ते सुखा कर उन पर चित्रकारी करें| फिर उनके ग्रीटिंगकार्ड बना कर अपने मित्रों
   को दें |  
५ ‘स्टार प्लस’ पर रविवार प्रातः ग्यारह बजे ‘सत्यमेवजयते’ कार्यक्रम के किन्हीं दो कार्यक्रमों का वर्णन
   अपने शब्दों में लिखें |
६  भारतीय महीनों (देसी महीनों )का कैलेंडर विभिन्न त्योहारों को दर्शाते हुए बनाए |            
७ छुट्टियों में आप कहाँ-कहाँ गए? (डायरी लिखें)
८ मुंशी ‘प्रेमचंद’ और ‘महादेवी वर्मा’ की कोई पाँच कहानियाँ पढ़ें |                        

           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें